Wednesday, 5 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें देश

बी.कॉम के जीरो रिजल्ट पर NSUI का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

बी.कॉम के जीरो रिजल्ट पर NSUI का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, कुलपति तक चिल्लर राशि भेजने की उठाई मांग देवास। विक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध बी.कॉम के कई छात्रों का परीक्षा परिणाम शून्य आने के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्रीकांत चौहान के नेतृत्व में केपी कॉलेज पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरा लेकर प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगी और एकत्रित चिल्लर राशि कॉलेज के प्राचार्य को सौंपते हुए ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बी.कॉम के छात्रों का जीरो रिजल्ट उनकी मेहनत के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा परिणाम की जांच कर जल्द सुधार किया जाए, ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो। जिला अध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने कहा कि यदि जल्द ही छात्रों के परिणाम में सुधार नहीं किया गया तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी। वहीं, केपी कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि छात्रों ने ज्ञापन और चिल्लर राशि सौंपी है। उनकी मांगों को विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन तक भेजा जाएगा और विश्वविद्यालय स्तर पर जो भी उचित निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के अंत में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्राचार्य के माध्यम से यह चिल्लर राशि कुलपति को भेजी जाए तथा पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

← सभी खबरें