पंजाब नेशनल बैंक औंग में सेंधमारी का प्रयास कैश न मिलने से खाली हाथ लौटे चोर फतेहपुर यूपी के औंग थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। चोर बैंक भवन के पीछे की दीवार काटकर अंदर दाखिल हुए, लेकिन बैंक में कैश न मिलने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शाखा प्रबंधक संजय शर्मा के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे बैंक खुला। करीब 11 बजे बैंक कर्मचारियों की नजर पीछे की ओर काटी गई दीवार पर पड़ी, जिसके बाद चोरी के प्रयास की जानकारी हुई। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक में रखे कंप्यूटर, अभिलेख एवं अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित मिले हैं। चोर बैंक के अंदर तो दाखिल हुए, लेकिन उन्हें वहां कोई नकदी नहीं मिली। इसके चलते बैंक को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी के प्रयास का खुलासा कर गिरफ्तारी की जाएगी ।
औंग PNB में सेंधमारी, कैश न मिलने से खाली हाथ लौटे चोर
