Thursday, 6 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

देवास VIP जोन में महिला से मंगलसूत्र लूट, SP-कलेक्टर बंगले के पास वारदात से हड़कंप

देवास VIP जोन में महिला से मंगलसूत्र लूट, SP-कलेक्टर बंगले के पास वारदात से हड़कंप

देवास। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी जोन में बुधवार 5 अगस्त 2026रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस अधीक्षक (SP) और कलेक्टर के सरकारी बंगलों से महज कुछ ही दूरी पर पैदल जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए।जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, श्रीमती संतोष सोनी अपनी एक अन्य महिला साथी के साथ रोज की तरह रात9 बजे के लगभग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया और गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर तेज रफ्तार में फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं पाई। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह वर्धमान, सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाले गये। इसके साथ ही VIP क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहरभर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शहर के सबसे संवेदनशील और वीआईपी इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

← सभी खबरें