Sunday, 9 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 1 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का सफल रेस्क्यू

120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का सफल रेस्क्यू

120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का सिविल डिफेंस टीम ने किया सफल रेस्क्यू जयपुर, 8 अगस्त। शनिवार को को दोपहर 3:35 बजे कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट से सूचना प्राप्त हुई कि रघुनाथपुरा/खातिया की ढाणी, थाना कानोता क्षेत्र में एक व्यक्ति करीब 120 फीट गहरे कुएं में गिर गया है। सूचना के अनुसार व्यक्ति जीवित था और उसे तत्काल रेस्क्यू की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही उप नियंत्रक अमित शर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उप नियंत्रक अमित शर्मा ने बताया कि सिविल डिफेंस टीम ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए सुरक्षित तरीके से कुएं में गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उसे जीवित एवं सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू के बाद व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।सिविल डिफेंस टीम की तत्परता, साहस और त्वरित कार्रवाई के चलते एक व्यक्ति की जान बचाने में सफलता मिली।

← सभी खबरें