वृद्ध के साथ चार लोगों ने की मारपीट एंकर... डबरा पुलिस अनुभाग गिजोरा थाना क्षेत्र के भागेह गांव निवासी भगवान दास शाक्य को खेत पर काम करते समय अज्ञात चार लोगो ने एक राह होकर लाठी_डंडों से जमकर मारपीट कर दी,वृद्ध अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को आप बीती सुनाई। वहीं गिजोरा थाना पुलिस ने पीड़ित वृद्ध को परिक्षण के लिए डबरा के शासकीय सिविल अस्पताल पुलिस टीम के साथ लेकर पहुंचे,जहां ड्यूटी डॉक्टर सचिन अग्रवाल वृद्ध का शारिरिक परीक्षण कर इलाज जारी किया। गिजोरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह धाकड़ ने वृद्ध कि तहरीर पर मामला दर्ज किया और पुलिस टीम के साथ आरोपी कि पहचान शुरू कर दी, बड़ी मसकत के बाद पुलिस को तकनीकी साक्षीओ के आधार पर चार लोगो की धड़_पकड़ के प्रयास तेज़ कर दिए हैं। फरियादी ने बताया कि मैं अपने खेत पर काम कर रहा था तभी चार लोग मेरे पास पहुंचे और मेरे साथ लाठी_डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट करने वाले कोई मुझे गांव के ही एक व्यक्ति से मेरा पुराना जमीन विवाद चल रहा है उसी ने अन्य व्यक्तिओ के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट कि है।
वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश
