Tuesday, 18 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 1 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

गरौठा में संपूर्ण समाधान दिवस, 29 शिकायतें प्राप्त

गरौठा में संपूर्ण समाधान दिवस, 29 शिकायतें प्राप्त

माह के तीसरे शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हो ने के कारण आज सोमवार को तहसील सभागार गरौठा में शिव प्रताप शुक्ला अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) झाँसी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 12 ,पुलिस विभाग के 7, विद्युत के 3 व अन्य मामलों से संबंधित 7 प्रार्थना पत्रों सहित कुल 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से मौके पर 1 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को एडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार अमृतलाल सहित पुलिस विभाग,स्वास्थ्य विभाग,वन विभाग ,आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

← सभी खबरें