Monday, 17 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

चंबल में स्टीमर का इंजन फेल, 10 KM बहने के बाद यात्री सुरक्षित

चंबल में स्टीमर का इंजन फेल, 10 KM बहने के बाद यात्री सुरक्षित

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला! बीचधार में स्टीमर का इंजन फेल, 10 KM बहने के बाद सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए चंबल नदी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों और दुपहिया वाहनों से भरा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया। नगरा घाट से उत्तर प्रदेश के तेजरा घाट की ओर जा रहा स्टीमर इंजन फेल होने के कारण चंबल के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बहने लगा। बीच नदी में ठप्प हुए दोनों इंजन जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे स्टीमर नगरा घाट से रवाना हुआ था। नदी के बीच पहुंचते ही उसका एक इंजन अचानक बंद हो गया। चालक ने दूसरे इंजन को चालू करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से वह भी स्टार्ट नहीं हो सका। दोनों इंजन बंद होते ही स्टीमर तेज धार के सहारे बहने लगा, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार और दहशत फैल गई। 10 किलोमीटर दूर कच्छपुरा घाट पहुंचा स्टीमर अनियंत्रित स्टीमर नदी के बहाव के साथ करीब 10 किलोमीटर दूर कच्छपुरा घाट तक बहता हुआ चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन का बयान: सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम अम्बाह प्रतिज्ञा शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण स्टीमर बीच धार में बंद होकर कच्छपुरा घाट पहुंच गया था। प्रशासन की तत्परता से कच्छपुरा घाट पर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

← सभी खबरें