पटाखा बुलेट साइलेंसर एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ भरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 111 मॉडिफाइड साइलेंसर किए नष्ट, यातायात पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश कुमार मीना, आई.पी.एस. व धर्मेन्द्र कुमार आर.पी.एस., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भरतपुर के निर्देशन एवं नरेन्द्र कुमार उप अधीक्षक पुलिस यातायात तथा अजय सिंह मीना प्रभारी यातायात शाखा भरतपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस भरतपुर द्वारा मोटर वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर 111 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की गई। मोटर साइकिलों को मॉडिफाइड कर उनमें पटाखा बुलेट साइलेंसर लगाकर दहशत फैलाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। ऐसे वाहनों से निकलने वाली तेज आवाज एवं अचानक पटाखे जैसी आवाज के कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है तथा आमजन को काफी परेशानी एवं दहशत का सामना करना पड़ता है। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने से दण्डनीय है। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 111 मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर द्वारा नष्ट किया गया तथा मोटरसाइकिल साइलेंसर लगाकर दहशत फैलाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस भरतपुर लगातार कार्रवाई जारी रखेगी। यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अपील: समस्त भरतपुर शहरवासियों से भरतपुर पुलिस द्वारा अपील की जाती है कि वे अपनी वाहन चालक यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें तथा दुपहिया वाहनों पर मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। जिन वाहन चालकों ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगा रखा है, वे अपनी बाइक से इसे हटवा लें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों की जानकारी यातायात पुलिस भरतपुर को दी जा सकती है। सूचना हेतु संपर्क: 8764862756 सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा
भरतपुर में 111 मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट, पटाखा बुलेट पर पुलिस की कार्रवाई
