Monday, 3 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 1 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.36 लाख का सामान जब्त

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.36 लाख का सामान जब्त

बस्तर पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बोधघाट क्षेत्र से 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल और 3 वाहन सहित कुल 5 लाख 36 हजार 80 रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक * सलभ कुमार सिन्हा* के निर्देशन और ASP * सुखनन्दन राठौर*, CSP * सुमित कुमार धोत्रे* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु DSP * सुमित चंद्रा* के नेतृत्व में पैंथर टीम 01 व 02 ने संयुक्त कार्रवाई की। दिनांक 01.08.2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि आकाश नगर चौक और आकाश नगर स्थित पानी टंकी के पास लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन टीम ने सभी 12 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक लोकेश्वर नाग, शाह उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी सहित पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही। SP शलभ सिंन्हा ने टीम को शाबाशी दी है।

← सभी खबरें