Monday, 3 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

गरौठा में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 24 अगस्त को निकलेगी भव्य यात्रा

गरौठा में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 24 अगस्त को निकलेगी भव्य यात्रा

गरौठा में कांवड़ यात्रा की तैयारी मे प्रशासन और समितियां जुटीं श्रावण मास में निकलने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा को लेकर गरौठा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां जोरो पर है । प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर पंचायत तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग का कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों के स्वागत हेतु शिविर लगाए जाएंगे, जहां जलपान, चिकित्सा सहायता, विश्राम तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें! अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। श्रावण मास की इस पावन यात्रा को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय होता जा रहा है। इसी क्रम मे आज नदीपर शिव मंदिर पर एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे सर्वम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार यानि 24 अगस्त को एरच से गरौठा तक कावड़ यात्रा निकलेगी

← सभी खबरें