Thursday, 6 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

फतेहपुर में एक रात दो पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी समेत 6 बदमाश गिरफ्तार

फतेहपुर में एक रात दो पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी समेत 6 बदमाश गिरफ्तार

फतेहपुर में एक ही रात पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मुठभेड़ों में तीन बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हुए, जबकि अन्य आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पहली मुठभेड़ थाना कल्याणपुर क्षेत्र में चौडगरा-जहानाबाद मार्ग पर नहर के पास हुई। पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान हुई इस कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोहम्मद फिरोज, निवासी कौशाम्बी, पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और अन्य सामग्री बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ फतेहपुर समेत कई जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी रात दूसरी बड़ी कार्रवाई थाना चांदपुर और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने मदरी नहर पुलिया के पास की। यहां पुलिस और कथित चोरी गिरोह के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश—शशांक उर्फ रतन पटेल उर्फ गोलू और छोटेलाल उर्फ छोटू कोरी उर्फ रविशंकर—पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं उनके तीन साथी शैलेन्द्र उर्फ दीपू ठोकिया, प्रियांशू कोरी उर्फ बजरंगी और लवकुश को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। इसमें मंदिर की दानपेटी, पीतल के घंटे, चोरी की मोटरसाइकिलें, विद्युत केबल, ट्यूबवेलों से चोरी किए गए मोटर और स्टार्टर, वारदात में प्रयुक्त बाइक तथा अवैध हथियार शामिल हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

← सभी खबरें