. विश्व हिंदू परिषद कि ग्वालियर विभाग कि विभाग बैठक विवेकांनद चौराहा के पास स्थित एक निजी होटल में अहम विभाग बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्वालियर जिला इकाई एवं डबरा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं कि महत्वपूर्ण बैठक आहूत कि गई। जिसमें विभाग मंत्री पप्पू राठौर, संघठन मंत्री संतोष सराठे, विभाग सयोजिका अर्चना चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। 01.विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की यह एक अहम जिला बैठक थी,जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नवीन पदाधिकारियों की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। ग्वालियर जिला विभाग कि बैठक में विभिन्न जिला इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे,बैठक मे संगठनात्मक गतिविधियों_आगामी कार्यक्रमों और की रूपरेखा तथा हिंदू समाज की एकजुटता को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया,वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।बैठक के दौरान उपस्थित विभाग संयोजिका अर्चना चौहान ने कहा कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प हमारी महिला बहन कर रही है। 02..सुरेंद्र सिंह चौहान विभाग संगठन मंत्री ने कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि संगठन में अपनी जिम्मेदारीयो को बखूबी निभाना चाहिए,उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति सकारात्मक प्रेम, धैर्य और निष्पक्ष भावना के साथ कार्य करने से संगठन निरंतर को आगे बढ़ना है।उन्होंने कहा कि हिंदू सनातन समाज के हित में कार्य कर रहा है संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व हैकि कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।
ग्वालियर में VHP-बजरंग दल की बैठक, नई कार्यकारिणी घोषित
