Thursday, 13 August 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

80वें स्वतंत्रता दिवस पर BSNL देवास के खास ऑफर, सैटेलाइट फोन सेवा शुरू

80वें स्वतंत्रता दिवस पर BSNL देवास के खास ऑफर, सैटेलाइट फोन सेवा शुरू

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल देवास के विशेष ऑफर, सैटेलाइट फोन सेवा भी होगी शुरू लोकेशन~ देवास मध्य प्रदेश 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) देवास द्वारा आम नागरिकों के लिए कई आकर्षक योजनाओं की घोषणा की गई है। इस विशेष अभियान के तहत मात्र 1 रुपये में सिम कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बीएसएनएल सेल्फ-केयर के माध्यम से उपभोक्ताओं को निःशुल्क टीवी चैनलों और फिल्मों का आनंद लेने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हाई-स्पीड फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) इंटरनेट सेवा भी विशेष ऑफर के साथ उपलब्ध कराई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आधुनिक संचार सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सैटेलाइट फोन सेवा की भी शुरुआत की जाएगी। इस नई सेवा से दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में संचार व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। दूरसंचार जिला प्रमुख किशोर कपाड़िया ने बताया कि बीएसएनएल देवास द्वारा शुरू किए गए इन विशेष ऑफरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक आधुनिक एवं विश्वसनीय संचार सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने आमजन से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

← सभी खबरें